फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सेवा की भावना जागृत करता है स्काउट गाडट प्रशिक्षण

Mon, 12 May 2025 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बुद्ध इंटर कॉलेज सभागार में रविवार को भारत स्काउट गाडट का एक दिवसीय बिग्रर्स कोर्स का प्रशिक्षण हुआ। इसमें बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के साथ समाज की सेवा, देश प्रेम और एक जिम्मेदार नागरिक बनाने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रशिक्षण में जिला प्रशिक्षण आयुक्त इजहारुल खान ने सभी अध्यापकों को स्काउटिंग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद बच्चों के विभिन्न वर्ग जैसे बनी टमटोला, कब बुलबुल, स्काउट गाइड, रोवर रेंजर, झंडा फहराना आदि का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि डायट प्राचार्य, जिला आयुक्त स्काउट डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि स्काउट लोगों में सेवा भाव जागृत करता है। इसके प्रशिक्षण से मन में साकारात्मक सोच पनपती है। प्रशिक्षण को जिला सचिव प्रधानाचार्य शैलेंद्र दत्त शुक्ल, जिला स्काउट मास्टर नीरज बंका, लीलावती यादव, निवेदिता श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया। प्रशिक्षण का संचालन जिला संगठन कमिश्नर सतीश श्रीवास्तव ने किया।
इस दौरान नरसिंह प्रसाद, विजय मणि, देवेंद्र शरण, सुधीर कुमार दिवाकर, सुधाकर मिश्रा, आदित्य कुमार दुबे, सुगर खान, शर्मिला मिश्रा, रानी फातिमा, मालती गुप्ता, दीप्ति पटवा, संदीप श्रीवास्तव, चंदू शर्मा, विवेक मिश्र, आरती सिंह, सुमन गुप्ता, संगीता राजभर, कंचनलता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें