गंगुआ बाजार। बिहार पुलिस की सूचना पर संदिग्ध पिकअप को पकड़ने के लिये समउर बाजार पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों ने पुलिस चौकी के सामने बैरिकेडिंग कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगी। पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग गिराने से बाजार में जाम लग गया। पिकअप को पकड़ने के लिये पुलिस आधे घंटे तक हलकान रही लेकिन पिकअप चालक किसी दूसरे रास्ते से भाग निकला।
रविवार की सुबह करीब 11 बजे समउर बाजार चौकी पर बिहार की पुलिस ने सूचना दिया कि एक सन्दिग्ध पिकअप बिहार से भागकर यूपी में दाखिल होने वाला है। पुलिस तत्काल बैरिकेडिंग कर पिकअप का इंतज़ार करने लगी। पुलिस करीब आधे घण्टे तक हलकान रही। जिसके बाद पुलिस ने बैरियर खोल दिया। प्रभारी चौकी इंचार्ज महेश मिश्रा ने बताया कि बिहार पुलिस से सूचना मिलने पर बैरिकेडिंग की गई थी।