फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुपर 30 के साथ 16 को खुलेंगे प्राथमिक स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
कल से खुलेंगे परिषदीय स्कूल, तैयारी पूरी
विज्ञापन

पडरौना (कुशीनगर)। बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूल 16 जून से खुल जाएंगे। स्कूलों के खुलने के पहले की जाने वाली तैयारी को लेकर महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने सभी बीएसए को निर्देश जारी किए गए हैं। आनलाइन मीटिंग में उन्होंने साफ कहा है कि पहले ही दिन से ही सभी टीचर स्कूलों में मौजूद रहेंगे। किसी तरह की लापरवाही पाए जाने पर टीचर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा। स्कूलों के संचालन के लिए सुपर-30 प्लान तैयार किया गया है। इसमें पहले ही दिन से सभी अध्यापकों को स्कूल में मौजूद रहने की हिदायत दी गई है। गाइडलाइन जारी होते हुए स्कूलों के खुलने की तैयारी शुरू कर दी गई है। नए निर्देश से कई अध्यापकों के पसीने छूटने लगे हैं।
--
पहले ही दिन से मौजूद रहेंगे सभी अध्यापक
परिषदीय स्कूलों में 20 मई से 15 जून तक ग्रीष्म कालीन अवकाश की घोषणा हुई थी। 16 जून से परिषदीय स्कूल खुल जाएंगे। स्कूल खुलने पर पहले ही दिन से बच्चे आने लगे। इसको देखते हुए बेसिक शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरण आनंद ने आवश्यक निर्देश दिए हैं। महानिदेशक ने कहा है कि परिषदीय स्कूलों के रख-रखाव और बच्चों की पढ़ाई में कोई लापरवाही न बरती जाए।
विज्ञापन

--
ये जारी किए गए हैं निर्देश
- जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक कर किस ग्राम पंचायत में कितनी धनराशि है इसे नोट कर लें एवं जिन स्कूलों में ऑपरेशन कायाकल्प के तहत कार्य अवशेष हैं उसे पूरा कराएं।
- अगले तीन महीने में ऑपरेशन कायाकल्प का कार्य कराने के लिए मिशन मोड में कार्य करें।
- 16 जून से सभी स्कूलों का निरीक्षण एवं 100 टीचर्स की उपस्थिति सुनिश्चित कराएं।
- उन स्कूलों पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों का नाम अनिवार्य रूप से लिखा जाए।
- यह सुनिश्चित किया जाए कोई भी बच्चा दो स्कूलों में नामांकित न हो। सभी बच्चों का आधार वेरीफिकेशन अनिवार्य रूप से कराया जाए।
- स्कूलों में मिड डे मील का संचालन मीनू के अनुसार गुणवत्ता पूर्ण ढंग से कराया जाना सुनिश्चित करें।
- ब्लॉक स्तर पर कंट्रोल रूम बनाएं और प्रतिदिन 10 ग्राम प्रधानों से बात करें।
- सभी स्कूलों में अनिवार्य रूप से विद्युतीकरण कराया जाए जहां पर विद्युत कनेक्शन ना हो वहां तत्काल विद्युत कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन कर दिया जाए।
- जर्जर भवनों का तत्काल ध्वस्तीकरण कराना सुनिश्चित करें। इस संबंध में कार्रवाई से अवगत कराएं।
- निपुण भारत पर विशेष ध्यान देते हुए निर्धारित समय में टीचर संकुल, एआरपी एवं प्रधानाध्यापक की बैठक करें। कार्यालय में निपुण भारत का लक्ष्य प्रिंट कराकर लगाएं।
- यह सुनिश्चित किया जाए कि स्कूल पर प्रेषित समस्त सामग्रियों का सदुपयोग हो।
- प्रेरणा पोर्टल पर शत-प्रतिशत बच्चों का आधार नामांकन कराकर उनका वेरिफिकेशन पूरा कराएं।
- प्रत्येक शनिवार को खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में हो यह सुनिश्चित किया जाए।
- यू- डायस डाटा एंट्री के वेरिफिकेशन का कार्य शुद्धता के साथ कराना सुनिश्चित करें।
- स्कूल रेडीनेश प्रोग्राम का संचालन अच्छी तरह से किया जाय. जिन टीचर्स ने ट्रेनिंग प्राप्त किया है वह क्लासेज चलाएं। निर्धारित माड्यूलों की स्कूलों में उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

- ग्राम प्रधानों के साथ बैठक सुनिश्चित की जाए।
- डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स एवं ब्लाक टास्क फोर्स की नियमित बैठकें की जाए एवं उन्हें निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष निरीक्षण करने हेतु प्रेरित किया जाए।
- उच्च न्यायालय में विचाराधीन प्रकरणों में समय से काउंटर लगाया जाए।
- जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा गोद लिए गए स्कूलों पर विशेष ध्यान दिया जाए और वहां समस्त सुविधाएं सुनिश्चित कराई जाएं।
सभी विद्यालय समय से खुलेंगे। इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंचकर देखेंगे। यदि कोई लापरवाही मिलेगी तो संबंधित अध्यापकों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एसपी त्रिपाठी, प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी, कुशीनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें