फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
फिर दिखा तेंदुआ, दहशत में लोग
विज्ञापन

छह दिन पहले तेंदुए ने एक महिला को मार डाला था
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। मदनपुर, सुकरौली गंव में सोमवार रात फिर से तेंदुआ दिखने से ग्रामीण भयभीत हैं। वन विभाग की टीम भी सक्रिय है। इस गांव की एक महिला को अभी छह दिन पहले ही एक तेंदुए ने मार डाला था। पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश की जा रही है।
सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ देखा तो शोर मचाने लगे। शोर सुनते ही गांव के लोग लाठी-डंडा लेकर इकट्ठा हो गए। रेंजर खड्डा भी मौके पर पहुंच गए। इधर-उधर उसकी तलाश की गई, लेकिन तेंदुआ कहीं नहीं दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी छह दिन पहले ही सरेह में घास काटने गई मदनपुर सुकरौली गांव की निवासी कोईली देवी पर अचानक तेंदुए ने हमलाकर मार डाला था। तभी से उसे पकड़ने का प्रयास चल रहा है, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई है। सोमवार रात में पुन: तेंदुए के देखे जाने के बाद लोग भयभीत हैं। रेंजर खड्डा वीके यादव ने बताया कि सोमवार आधी रात को मदनपुर सुकरौली गांव के सुनार टोली के लोगों ने तेंदुआ को देखने की बात बताई। ग्रामीणों ने बताया, उस स्थान पर एक पिंजरा लगाया गया है। तेंदुए को पकड़ने का प्रयास चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें