फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवान का निधन

विज्ञापन
विज्ञापन
सरपतही खुर्द के जवान की अरुणाचल में मौत
विज्ञापन

बुधवार को शव पहुंचेगा घर, अस्वस्थ्य चल रहे थे दीपेंद्र
संवाद न्यूज एजेंसी
जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के सरपतही खुर्द निवासी सेना के जवान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वे कुछ दिनों से बीमार थे। उनका शव बुधवार को गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन

सरपतही खुर्द गांव के निवासी बृजभान दुबे के छोटे पुत्र दीपेंद्र दुबे (33) अरुणांचल प्रदेश में तैनात थे। बीते सोमवार की देर शाम परिजनों को उनके मौत की खबर मिली। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। दीपेंद्र की पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है। वह इस सदमे से उबर नहीं पा रही हैं, बार-बार बेहोशी हो जा रही हैं। दीपेंद्र की पांच वर्ष और तीन वर्ष की दो बेटियां हैं। बुधवार को दीपेंद्र का शव गांव पहुंचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें