फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ सुन रहीं थी समस्याएं, डीपीओ खेल रहे मोबाइल पर गेम

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ सुन रहीं थी समस्याएं, डीपीओ खेल रहे मोबाइल पर गेम
विज्ञापन

खड्डा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस का हाल
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। लोगों की समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निस्तारण हो। यह शासन की मंशा है। अधिकांश अफसर इसे लेकर सजग भी रहते हैं। पर, कुछ ऐसे भी जिन्हें शायद इससे कोई मतलब ही नहीं। शनिवार को खड्डा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुछ ऐसा ही देखने को मिला।
एक ओर सीडीओ अनुज मलिक लोगों की समस्याएं सुन रहीं थीं, दूसरी ओर डीपीओ मोबाइल पर गेम खेलने में व्यस्त थे। यह जानकारी होने पर सीडीओ ने उन्हें पास बुलाकर नसीहत भी दी।
विज्ञापन

खड्डा में सीडीओ की मौजूदगी में कुल 58 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से 12 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीडीओ ने कहा कि शत प्रतिशत शिकायतों का तय समय के भीतर निस्तारण होना चाहिए। इसमें लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाएगा। इस दौरान खड्डा एसडीएम अरविंद कुमार, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, डीआईओएस मनमोहन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार, एसडीएम कोमल यादव और तहसीलदार अहमद फरीद खान की मौजूदगी में 37 मामले आए। इसमें से दो का निस्तारण हो सका। दुर्गादत, मुरारी लाल श्रीवास्तव, मारकंडेय गुप्ता, आशुतोष कुमार, विनोद कुमार, विचित्र मणि त्रिपाठी, हरिशंकर कुशवाहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें