फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: लोकसभा चुनाव के लिए पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी

Thu, 14 Mar 2024 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
खड्डा। लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को बड़ी जीत दिलाने के लिए पार्टी कार्यालय परिसर में बैठक हुई। इसमें खड्डा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव संचालन समिति के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने कहा कि ये चुनाव भारत को 2047 तक विकसित भारत की नींव रखने और प्रत्येक क्षेत्र में विश्व का सिरमौर बनाने के लिए है। उन्होंने तय जिम्मेदारियों को सभी से निष्ठा पूर्वक निर्वहन कर 400 पार के नारे को साकार करने का आह्वान किया। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कहा कि कार्यकताओं की मेहनत और परिश्रम के बल पर लोकसभा चुनाव को रिकॉर्ड मतों से जितेंगे। इसके बाद लोकसभा चुनाव प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश्वर वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव, रामअधार, राजभर, मनोज जायसवाल, विजय लक्ष्मी मिश्रा, आलोक तिवारी, बृजेश मिश्रा, चंद्र प्रकाश तिवारी, हरिगोविंद रौनियार, सूरज गोविन्द राव, द्विग्विजय शर्मा, राजेश्वर सिंह, विजय कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें