फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: सोमली में 2.40 करोड़ से चकाचक होगी सड़क

Thu, 14 Mar 2024 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज। क्षेत्र की ग्राम सभा सोमली में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 2.40 करोड़ की लागत से पिच सड़क का निर्माण होगा। बुधवार को गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष अतुल सिंह और ब्लॉक प्रमुख विशाल सिंह ने वैदिक मंत्रोचार के बीच सड़क का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

अतुल सिंह ने कहा कि गांव के विकास के लिए सड़क मूलभूत सुविधाओं में से एक है। इसके बिना गांव का विकास अधूरा है। प्रदेश सरकार हर गांव को ब्लॉक मुख्यालय से पिच सड़क बनाकर जोड़ने का काम कर रही है। ब्लॉक प्रमुख ने कहा भाजपा सरकार का उद्देश्य गांव के विकास और गांव में निवास कर रहे लोगों को रोजगार, आवास, शिक्षा और स्वास्थ्य सहित सभी मूलभूत सुविधाए मुहैया कराना है। इसके लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की जा रही है। लोगोंं को उन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए।
इस दौरान अवर अभियंता संतोष कुमार राय, रणजीत प्रताप सिंह, मुकुल सिंह, दिनेश सिंह, राजेश साहनी, उदयभान सिंह, रत्नेश भारद्वाज, रानू अग्रहरि, मुकेश विश्वकर्मा, विनोद गोविंद राव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें