फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा हटाओ देश बचाओ यात्रा का स्वागत
विज्ञापन

राजापाकड़ स्थित सीताराम चौराहे पर सपाई उमड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरवलिया बाजार। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) की तरफ से चलाई जा रही ‘भाजपा हटाओ, देश बचाओ’ यात्रा बृहस्पतिवार को ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ के सीताराम चौराहे पर पहुंची। सपा कार्यकर्ताओं ने जनवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाने में विफल है। प्रदेश में बेरोजगारी, महंगाई चरम पर होने से लोग परेशान हैं। इस दौरान सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष मोहम्मद इलियास अंसारी, मुन्नीलाल गोंड, मोहम्मद अली, पारस चौहान, अशोक राय, शंभू ठाकुर, मंगरू चौहान, हैदर अली, रंजन शुक्ला, अनवर अंसारी, अवधेश शुक्ला, फतेह आलम अंसारी आदि मौजूद रहे।
भाजपा सिर्फ बयानबाजी करती है’
टेकुआटार। पुरैनी मुसहरी गांव में सपा की तरफ से बृहस्पतिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें ‘यूथ मजबूत, बूथ मजबूत’ के तहत पार्टी की मजबूती पर चर्चा की गई। भानुप्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा कार्य नहीं करती है। केवल अनावश्यक बयानबाजी करती है। डीजल, पेट्रोल, गैस, बिजली के दाम बढ़ाकर लोगों को महंगाई की आग में झोकना भाजपा की नीति है। चौपाल की अध्यक्षता संतोष राव और संचालन राजेंद्र यादव ने किया। इस दौरान भीम यादव, अजय यादव, प्रशांत किशोर, प्रभाकर जायसवाल, उग्रसेन राव, छोटे कुशवाहा, झकारी यादव, मनीष यादव, हरेंद्र यादव, कन्हैया आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

‘चौहान समाज के लोग एकजुट हों’
पडरौना पहुंची जन क्रांति आंदोलन यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। जनवादी पार्टी सोशलिस्ट की तरफ से शुरू हुए भाजपा हटाओ प्रदेश बचाओ जन क्रांति आंदोलन की यात्रा पडरौना पहुंची। इसमें चौहान समाज को एकजुट होने की बात कही गई।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह चौहान ने कहा कि चौहान समाज के 80 प्रतिशत लोग अपना मत देकर भाजपा की सरकार बनाए हैं। लेकिन लोकसभा चुनाव में भाजपा ने चौहान समाज के किसी भी सदस्य को टिकट नहीं दिया। सपा ने लोकसभा में 37 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसमें से एक सीट चौहान समाज को देकर मान बढ़ाया है। 2022 के विधानसभा चुनाव में चौहान समाज ने तय किया है कि अपना मत सपा को देकर 2022 में सपा व जनवादी पार्टी की सरकार बनाएंगे। इस दौरान पूर्व सांसद बालेश्वर यादव, डॉ. रामनाथ चौहान, राजाराम चौहान, अशोक चौहान, जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज यादव, राजेंद्र यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख विक्रमा यादव, पूर्व विधायक पूर्णमासी देहाती, कासिम अली, गोरख चौहान, बनारसी यादव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें