फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: कहीं अनुराग की तरह न निकले रवि की गुमशुदगी की कहानी

Sat, 26 Apr 2025 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला क्षेत्र में अपनी शादी का कार्ड लाने गए अनुराग लापता हो गया था। काफी दिनों बाद उसकी लाश मिली, जबकि पुलिस दावा कर रही थी कि प्रेम प्रसंग के मामले में शादी नहीं करना चाहता था, इसलिए घर छोड़कर चला गया। दूसरी ओर घरवाले युवक जिस दिन से लापता हुआ उसी दिन से अनहोनी की आशंका जता रहे थे। अब कुछ ऐसी ही कहानी रवि की सामने आई है। मां ने बहू पर पंजाब के लुधियाना बुलाकर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाई है। पुलिस इस मामले में एसपी के आदेश पर गुमशुदगी दर्ज कर जांच कर रही है। रवि की फोटो पुलिस जीआरपी को भेजी है, करीब एक माह बाद भी रवि का पता नहीं चल रहा है। रामकोला कस्बे के बापू नगर की रहने वाली गुलाबी देवी ने करीब एक माह पूर्व एसपी संतोष कुमार मिश्रा को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि उसकी बहू पंजाब प्रांत के लुधियाना में अपने भाइयों के साथ रहती है। बीच में बेटे रवि से मनमुटाव हो गया था। इसलिए बेटा घर पर रहता था। 18 दिसंबर 2024 को बहू फोन कर रवि को अपने पास बुलाई। इसके बाद से बेटे का पता नहीं चल रहा है। फोन करने पर बताई कि वह यहां आया ही नहीं था। महिला ने बहू पर बेटे की हत्या कराकर शव गायब करने का आरोप लगाया है। एसपी ने मामले को गंभीरता से लिया और रामकोला पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू किया। इसके लिए स्वाट टीम को भी लगाया गया। लुधियाना से रवि की पत्नी, सास और रिश्तेदारों को पुलिस बुलाकर पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि रवि को बुलाई थी, लेकिन वह उसके पास नहीं गया था। पुलिस रवि का फोटो जीआरपी को भेजी है, ताकि घर से ट्रेन से गया है उस आधार पर उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन

ट्रेन से गिरने या हादसे का शिकार होने की भी आशंका पुलिस जता रही है। मां और परिवार के सदस्यों की आंखें रवि की तलाश में पथरा रही हैं। रामकोला थाना क्षेत्र के पकड़ी बांगर गांव निवासी 24 वर्षीय अनुराग श्रीवास्तव 19 जनवरी को अपनी शादी का कार्ड लाने दुकान पर गया था और नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नहर के पास से गायब हो गया।
अनुराग का भाई एसपी के पास जाकर अनहोनी की आशंका जता रहा था, लेकिन मातहत एसपी को गलत सूचना देकर गुमराह कर दे रहे थे, करीब डेढ़ माह बाद विशुनपुरा थाना क्षेत्र के नहर में उसका शव मिला। जेब में मिले उसके मोबाइल से उसकी पहचान हुई। इसके बाद पुलिस बिसरा रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें