पडरौना। शहर में मंगलवार को संत रविदास की जयंती के मौके पर रविदास कलश की शोभायात्रा निकाली गई। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने रविदास को श्रद्धांजलि दी और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।
नगर पालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल ने कहा कि संत रविदास केवल एक संत नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे के संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने जीवन और विचारों के माध्यम से समाज को जाति-पंथ और ऊंच-नीच के भेदभाव से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोपरि रखने का मार्ग दिखाया। उनके विचार आज भी समाज को एकता, सद्भाव और समानता की प्रेरणा देती है। शहर के सुभाष चौक से निकाली शोभा यात्रा रामकोला रोड होते हुए अंबेडकर नगर, बावली चौक, बंधु छपरा, संत रविदास नगर, हरका चौराहा, मटिहनिया के रास्ते सिधुवा बाजार पहुंची। इसके बाद कलश शोभा यात्रा कठकुइयां के लक्ष्मीपुर पहुंची, जहां श्रद्धालुओं ने संत रविवाद को श्रद्धांजलि देकर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लियज्ञ।इस दौरान भाजपा जिलामंत्री विश्वरंजन आनन्द, भुवनेश्वर त्रिपाठी, मनीष बुलबुल जायसवाल, बंका सिंह पटेल, मोहन खरवार, केके पांडेय, अनिल जायसवाल, श्याम साहा, सुशील शर्मा, उदयभान पांडेय, ओमप्रकाश कुशवाहा, विजय सोनी, मनोज सिंह, रामु पांडेय, सन्नी मिश्रा, सुनील चौहान, अंशु जायसवाल, ब्रजेश शर्मा, अभय सिंह, अभय मारोदिया, अनिल पांडेय,अनूप गौड़ आदि मौजूद रहे।