नवसंवत्सर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया पथ संचलन
- जगह-जगह लोगों ने स्वयंसेवकों पर की पुष्पवर्षा
- जिले भर के स्वयंसेवक शामिल हुए पथ संचलन में
पडरौना। नवसंवत्सर के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने शनिवार को नगर में पथ संचलन किया। इस दौरान जगह-जगह स्वयंसेवकों का सामाजिक संगठन के लोगों ने स्वागत किया। उन पर पुष्पवर्षा किया। पथ संचलन में जिले भर के स्वयंसेवक शामिल हुए।
वर्ष प्रतिपदा एवं नवसंत्सर के अवसर पर जिले के विभिन्न नगरों व खंडों के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में नगर के जूनियर हाईस्कूल के मैदान में एकत्र हुए। यहां से आद्य सर संघ चालक प्रणाम करने के बाद स्वयंसेवक डॉ. हेडगेवार की झांकी तथा भगवाध्वज के साथ कतारबद्ध होकर पथ संचलन पर निकाले। स्वयंसेवक नगर भ्रमण कर पुन: जूनियर हाईस्कूल पहुंचे।
जूनियर हाईस्कूल परिसर में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इतिहास संकलन समिति के अखिल भारतीय अधिकारी बालमुकुंद ने कहा कि भारत कभी गुलाम नहीं रहा, जो भी देश गुलाम रहे, वह या तो ईसाई बहुल हो गए या तो इस्लामिक देश। पूर्वजों के संघर्ष से ही हमारी संस्कृति व संस्कार अक्षुण्ण है। कांग्रेस के मंच पर वंदेमातरम का विरोध हुआ। डॉ. हेडगेवार ने आरएसएस की स्थापना कर हिंदू समाज का संगठन खड़ा किया, जो आज विश्वव्यापी संगठन है। देश को परम वैभव के शिखर पर ले जाना ही संघ का उद्देश्य है।
इस दौरान जिला संघचालक उमाशंकर, जिला प्रचारक राजेश, जिला कार्यवाह रविकीर्ति, नत्थू शर्मा, विधायक मनीष जायसवाल, नगरपालिका चेयरमैन विनय जायसवाल, बंका सिंह, डॉ. प्रेमचंद सिंह, विजय राय, धनंजय त्रिपाठी, मनीष जायसवाल, महेंद्र गुप्ता, दीपक, अजीत तिवारी, केदार, राघव, पीयूष, देशबंधु, दीनानाथ, अरूण समेत काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे।