फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बच्चों के नामांकन में अभिभावक करें सहयोग’

विज्ञापन
पडरौना स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर में स्कूल चलो अभियान और संचारी रोग नियंत्रण रैली को ह? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘बच्चों के नामांकन में अभिभावक करें सहयोग’
विज्ञापन

- जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों की तरफ से निकाली गई जागरुकता रैली
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। बुधवार को जिले के विभिन्न परिषदीय स्कूलों की तरफ से स्कूल चलो अभियान के तहत जागरुकता रैली निकाली गई। इसमें लोगों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से रैली निकाली गई।
रैली को रवाना करते हुए भाजपा नेता मारकंडेय शाही ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को शिक्षा से जोड़ने के लिए अभिभावकों को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिषदीय विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया कराने के लिए सरकार की तरफ से कई योजनाएं संचालित की गई हैं। इस दौरान द्रौपदी सिंह, संजय सिंह, अजय कुमार, पंकज सिंह, रागिनी ओझा, अनुराधा गुप्ता, रोशनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विशुनपुरा ब्लॉक क्षेत्र के सेखुई छपरा स्थित प्राथमिक विद्यालय परिसर से स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकाली गई। इस दौरान मनोज कुमार गुप्ता, अफरोज अंसारी, आफताब अहमद, पूजा वर्मा, बंदना राय, कैलाश नाथ शुक्ल, अजय कुमार राय आदि मौजूद रहे।
डिबनी बंजरवा प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक विद्यालय माधोपुर बुजुर्ग परिसर से रैली निकली गई। इसमें अभिभावकों को अपने बच्चों का नामांकन परिषदीय विद्यालयों में कराने की अपील की गई। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान माधोपुर बुजुर्ग सुविंद चौहान, अंजनी सिंह, अजय शर्मा, राजू सिंह, निहारिका सिंह, संजय सिंह, प्रद्युम्न राय, अमिता मल्ल, निशा श्रीवास्तव, वसी अहमद, अजीमुद्दीन अंसारी, प्रदीप मल्ल, मसूद अहमद, राजकुमार पाल, पंकज राम, रविंद्र कुशवाहा, मीरा कुशवाहा, रीना श्रीवास्तव, बृजेश श्रीवास्तव, अशोक यादव, विनय यादव, बबलू यादव, आदित्य पांडेय, हफीज अहमद मौजूद रहे।
टेकुआटार प्रतिनिधि के अनुसार चिरगोड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय परिसर से बुधवार को न्याय पंचायत स्तरीय रैली निकाली गई। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुधीर राव, ग्राम प्रधान राधेश्याम प्रसाद, प्रधानाध्यापक अहमद अली, अनिश आलम, हरेंद्र शर्मा, रमन राव, शेषनाथ प्रसाद, अच्छे कुमार, शम्भु शर्मा, रामप्रवेश यादव, निजामुद्दीन, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बरवापट्टी प्रतिनिधि के अनुसार अमवादिगर न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालयों की तरफ से बुधवार को रैली निकाली गई। इसमें लोगों को अपने बच्चों का नामांकन कराने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाध्यापक रामेश्वर यादव, अजय राय, मनोहर पटेल, सिद्धार्थ यादव, अकबर अली, धर्मराज यादव, आशुतोष सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राजेश त्रिपाठी, विमल कुमार, राजकुमार पांडेय, प्रभु यादव, अमानतुल्लाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें