हर घर में पहुंचेगा नल और जल
रक्षा मंत्री ने कहा कि दुनिया के किसी देश में ऐसी योजना लागू नहीं हुई है, जो हमारे प्रधानमंत्री ने लागू की है। हम 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहे हैं। देश के सभी घरों को नल और जल पहुंचेगा। आयुष्मान कार्ड जैसी योजना पूरी दुनिया में कहीं नहीं है। आप सभी से अपील है कि आपका समर्थन भाजपा को मिलना चाहिए। अंतरराष्ट्रीय जगत में भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है। भारत माता का मस्तक किसी कीमत पर झुकने नहीं देंगे।
सैनिकों की शहादत आज भी सालती है
उन्होंने कहा कि भारत-चीन के लद्दाख में युद्ध हुआ तो दुख हुआ। राहुल ने कहा कि भारत के ज्यादा सैनिक मारे गए, चीन के चार सैनिक मारे गए, लेकिन मैंने कभी खुलासा नहीं किया। विश्व के बड़े खुफिया रिपोर्टर ने खुलासा किया कि चीन के 35 से 40 सैनिक मारे गए। उरी और पुलवामा पर पाकिस्तान ने हमला किया। गृह मंत्री होने के नाते मैंने मृत जवानों को कंधा दिया। उसका दर्द आज भी सालता है। हमारे जवानों ने एयरस्ट्राइक करके पाकिस्तान के आतंकियों का सफाया किया। हमें जिसने आंख दिखाने का प्रयास किया, उसके हम बाउंड्री के इस पार और उस पर भी जाकर मारेंगे।
बाबा आए तो बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया
रक्षा मंत्री ने यह भी कहा कि समाजवादी समाज में रहने वाले लोगों को भय और भूख से निजात दिलाते हैं, लेकिन ये जब आते हैं तो ऐंठने लगने हैं। बाबा आए तो उन्होंने बुलडोजर चलाकर सबको ठीक कर दिया। माफिया से ली गई जमीनों पर गरीबों का मकान बनेगा, ये सबसे उत्तम काम है। हम किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली देंगे। हम ऐसा वायदा नहीं करेंगे, जिससे प्रदेश की अर्थव्यस्था पर असर पड़े। भाजपा की सरकार बनी तो ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। मोदी जी का विजन, योगी का मिशन और जनता का पार्टिसिपेशन। कौन प्रत्याशी है, ये मत देखिए, केवल भाजपा को देखिए। प्रत्याशी कोई हो जिताइए भाजपा को।