फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पांच अस्पतालों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पांच अस्पतालों पर छापा
विज्ञापन

मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर चल रहे अस्पताल
बंद लिफाफे में टीम सौपेंगी एसडीएम को आख्या
सुकरौली(कुशीनगर)। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हाटा के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने सुकरौली के पांच अस्पतालों पर छापा मारा। ज्यादातर अस्पतालों में दुर्व्यवस्था मिली। टीम ने बंद लिफाफे में अपनी आख्या ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को भेजने की बात कही।
सुकरौली कस्बे में संचालित अस्पतालों की शिकायत मिलने पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा ने मंगलवार को तहसीलदार नरेंद्र राम की नेतृत्व में सुकरौली पुलिस और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने लाइफ हॉस्पिटल में छापा मारा। टीम ने बताया कि मेडिकल स्टोर के लाइसेंस पर यह अस्पताल संचालित होता मिला। इसके कागजात की जांच के बाद अनियमितता मिलने पर टीम ने नाराजगी जताई। इसके बाद टीम ने कस्बे के विनायक हॉस्पिटल, अनुष्का हॉस्पिटल, सावित्री हॉस्पिटल और आदर्श हॉस्पिटल पर भी छापा मारा। टीम ने गहनता से इन अस्पतालों के कागजातों की जांच पड़ताल की। कई अस्पतालों के कागजात अधूरे मिले। ज्यादातर अस्पतालों पर मानक के अनुसार व्यवस्था नहीं मिली। अस्पताल में गंदगी और डॉक्टरों की गैरमौजूदगी पर टीम ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार नरेंद्र राम ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर छापा मारा गया है। मौके पर पुलिस बल के साथ मौजूद रहा। जांच टीम को किसी तरह की असुविधा न हसे, इसलिए टीम सतर्क रही। इस सम्बंध में सीएचसी प्रभारी डॉ. स्वप्निल श्रीवास्तव ने बताया कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के निर्देश पर अस्पतालों की जांच की गई है। ज्यादातर जगहों पर मानकविहीन व्यवस्था मिली।अपनी जांच रिपोर्ट ज्वाइंट मजिस्ट्रेड को दी जाएगी। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कहा कि टीम ने अपनी रिपोर्ट दी है। अवैध अस्पतालों को सील किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग के जिस अफसर की लापरवाही मिली, उस पर भी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें