फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के विकास में किसानों का योगदान अहम : राधामोहन

विज्ञापन
तुर्कपट्टी में भाजपा कार्यक्रम में बैठे कार्यकर्ताओं की भीड़।संवाद। - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
देश के विकास में किसानों का योगदान अहम : राधामोहन
विज्ञापन

- नोनियापट्टी गांव में भाजपा की तरफ से आयोजित हुआ किसान सम्मेलन
संवाद न्यूज एजेंसी
तुर्कपट्टी। किसी भी देश की तरक्की का रास्ता किसानों के खुशहाली से शुरू होती है। आजादी के बाद आई कई सरकारों ने किसानों की अनदेखी की। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों को उनका सम्मान दिया। उन्होंने कहा कि देश के विकास में किसानों का अहम योगदान है। यही कारण है कि भाजपा की केंद्र व राज्य की सरकार देश की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा किसान हित में खर्च कर रही है।
यह बातें पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहीं। वह बुधवार को तुर्कपट्टी क्षेत्र के नोनियापट्टी चौराहे पर आयोजित किसान सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार आने के पूर्व किसानों की उपज का बड़ा हिस्सा अनाज माफियाओं का गोदाम भरता था। अटल जी की सरकार ने किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए उन्हें शहर की तरफ मोड़ा। पांच वर्ष में यूपीए की सरकार ने एक लाख किसानों से पांच लाख मीट्रिक टन धान की खरीदारी की जबकि मोदी सरकार ने चार लाख किसानों से 215 लाख मीट्रिक टन धान खरीदा। बीते पांच वर्ष में केंद्र सरकार ने 44 लाख किसानों से 209 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा। चांदी के चम्मच से दूध पीने वाले राजकुमारों को खेती किसानी से क्या मतलब। अकेले यूपी सरकार ने 44 लाख किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए 36 हजार करोड़ रुपये कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन

कोरोना काल में मुख्यमंत्री योगी लोगों का दर्द बाटने अस्पतालों तक गए। बीते आठ माह से मुफ्त राशन दिया जा रहा। अब दाल, चीनी, तेल, नमक गरीबों को दिया जा रहा है।
बसपा पर हमला बोलते हुए कहा कि बसपा के शासनकाल में 23 चीनी मिलें बेची गई। 19 चीनी मिलें बंद की गई। सपा सरकार ने भी 11 चीनी मिलें बंद की लेकिन भाजपा सरकार में वैश्विक महामारी के बीच प्रदेश की 119 चीनी मिलें चलती रहीं। वहीं तीन नई चीनी मिलें बनी और 13 चीनी मिलों का क्षमता विस्तार हुआ। किसान सम्मेलन को प्रदेश किसान मोर्चा के महामंत्री घनश्याम पटेल, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, रजनीकांत मणि त्रिपाठी, पवन केडिया, जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राधेश्याम पांडेय आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय राय और संचालन मंत्रजय तिवारी ने किया।
विज्ञापन

इस दौरान विनय जायसवाल, डॉ. पीके राय, शशि शर्मा, बैरिस्टर जायसवाल, चंद्रप्रकाश चमन, अवधेश राय, शैलेंद्र तिवारी, दीपक द्विवेदी, विद्याधर ओझा, दीपक, नूतन मिश्र, त्रिलोकी मिश्र, दिनेश तिवारी, श्रीनिवास राय, राजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें