कुशीनगर। एसपी कुशीनगर केशव कुमार के निर्देश पर बुधवार को एएसपी कुशीनगर सिद्धार्थ वर्मा ने पुलिस कार्यालय सभागार में विशेष ओआर, समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। गोष्ठी में जनपद के सभी थानों के विवेचक शामिल हुए, जिनके पास न्यायालय के आदेश से पंजीकृत मुकदमों की विवेचना प्रचलित है। एएसपी ने प्रत्येक विवेचक की केस डायरी, अभियोग दैनिकी और विवेचना रजिस्टर का विस्तृत परीक्षण किया। उन्होंने लंबित मुकदमों के त्वरित, प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और न्यायालय के आदेशों के अक्षरशः अनुपालन पर विशेष जोर दिया।
साथ ही निर्देशित किया कि सभी आदेशित मुकदमों का निस्तारण समयबद्ध रूप से सुनिश्चित किया जाए। जनपद में न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता और गति लाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा हैं।