रामकोला। धुआंटीकर मार्ग पर बुधवार को ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोगों ने उन्हें रामकोला सीएचसी भेजवाए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी 36 वर्षीय अनूप सिंह बाइक से रामकोला जा रहे थे। अभी वे धुआंटीकर गांव के पास पहुंचे ही थे कि तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौजूद लोग उन्हें रामकोला सीएससी ले गए, जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कॉलेज रविंद्रनगर रेफर कर दिया।