फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: फाजिलनगर की पुष्पा ने कानपुर की पूनम को दी पटखनी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान के भूपसागर पोखरे के पास शारदीय नवरात्र पर आयोजित हुआ कुश्ती प्रतियोगिता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कुबेरस्थान क्षेत्र के भूपसागर पोखरे के पास बुधवार को कुश्ती प्रतियोगिता हुई। इसमें क्षेत्रीय पहलवानों के अलावा गोरखपुर, देवरिया, मऊ के पुरूष और महिला पहलवानों अपने-अपने दाव पेच आजमाए। सबसे पहले हुई कुश्ती में फाजिलनगर की पुष्पा कानपुर के पूनम को पटखनी देकर विजेता बनीं।
विज्ञापन

फाजिलनगर विधायक सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला पंचायत सदस्या प्रदीप जायसवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सतीश मणि त्रिपाठी, दिनेश तिवारी, सत्यम शुक्ला और शशांक दुबे ने पुरुष और महिला पहलवानों के अलग-अलग हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। सबसे पहले महिला पहलवानों के बीच हुई कुश्ती में फाजिलनगर की पुष्पा ने कानपुर की पूनम को बड़ी ही सरलता से पटखनी दे दी। इसी तरह बनारस की मधु ने गया की संजू को चित किया। पुरुष वर्ग की हुई कुश्ती में बिहार के टुनटुन ने फाजिलनगर के सिकंदर को, बरवा बिहार के मन्नू ने फाजिलनगर के छोटू को, फाजिलनगर के सोनू ने बिहार के छोटे को, तमकुही के शैलेश ने कुबेरस्थान के उपेंद्र को, बड़हलगंज के सुमित ने बिहार के मुकेश को चित किया। कुश्ती में केदारनाथ यादव व उस्मान अंसारी पहलवानों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कुश्ती का संचालन अनूप मिश्र ने किया। अंत में आयोजक मंडल के मुकेश नाथ तिवारी, दुर्गा दयाल तिवारी, डॉ. पीके विश्वास आदि ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस दौरान सुरेंद्र गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, वीरबहादुर शर्मा, मदन गिरी, डॉ. पीके प्रजापति, सिपाही लाल, जनार्दन मिश्रा, धनंजय तिवारी, विनोद मणि त्रिपाठी आदि और रजनीश पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें