फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली आज: बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली आज: बाजार में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़
विज्ञापन

- नगर के सभी प्रमुख बाजार और सड़कों पर देर शाम तक रहा लगा रहा लोगों का रेला
- सड़कों पर रह-रहकर लगता रहा जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। दिवाली की पूर्व संध्या पर खरीदारों से बाजार गुलजार रहा। शहर से लेकर गांव तक लोग लाई, चिउड़ा और मिठाई के साथ लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां खरीदने में व्यस्त रहे। नगर के सभी प्रमुख बाजार और सड़क किनारे लगी दुकानों पर देर शाम तक खरीदारों की भीड़ लगी रही। शहर में भीड़ की वजह से नगर की सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस के जवान कॉलेज मोड़ और अंबे चौक के पास से ही कार समेत अन्य वाहनों का प्रवेश बाजार में रोक दिए थे। बाजार में केवल पैदल और बाइक सवारों को ही आने की अनुमति दी जा रही थी।
शहर में सुभाष चौक, रामकोला रोड, कोतवाली रोड, बेलवा चुंगी, धर्मशाला रोड, तिलक चौक, गुदरीबाजार, सेंट्रल बैंक रोड, दरबार रोड समेत नगर के सभी स्थानों पर आकर्षक ढंग से सजी दुकानों पर बुधवार सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ होने लगी थी। लोग लाई, चिउड़ा और मिठाई के साथ लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा और मिट्टी के दीये आदि की खरीदारी कर रहे थे। दिवाली पर पूजा के लिए लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियों व दीये की मांग अधिक रही। कोलकाता की बनी चमकीली मूर्तियों और स्थानीय मिट्टी के दीयों को लोग अधिक पसंद कर रहे थे। इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक दुकानों, झालरों समेत अन्य सजावटी वस्तुओं की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ देर शाम तक बनी रही।
विज्ञापन

सड़कों पर दिनभर रेंगते रहे वाहन
शहर में सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रही। सुभाष चौक, तिलक चौक, बेलवा चुंगी, रामकोला रोड सहित कई अन्य स्थानों पर लोगों ने सड़क तक दुकानें लगा ली। खरीदारों की भीड़ व उनके वाहनों के कारण पूरे शहर में जाम के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। हालांकि शहर के लोगों को जाम से बचाने के लिए यातायात पुलिस ने नगर के कॉलेज रोड और अंबे चौक से ही कार समेत अन्य बड़े वाहनों को बाजार में प्रवेश रोक दिया था।
विज्ञापन

सजावटी सामानों की दुकानें भी सजीं
पडरौना नगर में सुभाष चौक से लगायत कोतवाली रोड, तिलक चौक, मेन बाजार रोड, दरबार रोड, सिनेमा हाल रोड सहित अनेंक स्थानों पर विभिन्न प्रकार के सजावटी सामानों की दुकानें भी सजी रहीं। लोग घरों को आकर्षक ढंग से सजाने के लिए फूल-पत्तियां, प्लास्टिक और कागज के क्रॉफ्ट के सामान खरीदने के लिए दुकानों पर पहुंचे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें