फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंध्याचलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचलपुर के लोगों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन

गांव को बाढ़ प्रभावित गांवों की सूची में शामिल करने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। गंडक नदी के दियारा क्षेत्र में बसे विंध्याचलपुर गांव के लोगों ने शनिवार को तहसील में प्रदर्शन किया। लोगों ने बाढ़ राहत की मांग करते हुए रजिस्ट्रार कानूनगो को ज्ञापन सौंपा। आरोप था कि इनके गांव को बाढ़ प्रभावित सूची में शामिल नहीं किया गया है।
प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि करीब 50 वर्ष पूर्व शाहपुर गांव नदी में कटने के बाद लोगों को विस्थापित कर, नदी पार बाईं तरफ छितौनी तटबंध की सुरक्षा में लक्ष्मीपुर पड़रहवा गांव के पास बसा दिया गया था। लेकिन लोगों की खेती पुराने गांव में होने से जुड़े रहे। बाद में नदी उस क्षेत्र से दूर चली गई। बच्चों की पढ़ाई के लिए विंध्याचलपुर में प्राथमिक स्कूल खोलकर वहां शिक्षक तैनात किया गया, जहां गांव के बच्चे पढ़ाई करते हैं। कुछ वर्षों से नदी ने फिर कटान शुरू कर दिया है। इस वर्ष करीब 50 घर नदी में विलीन हो गए हैं। स्कूल के पास तक नदी पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रशासन उनके गांव को बाढ़ प्रभावित नहीं मान रहा है। लोगों ने एसडीएम अरविंद कुमार की गैरमौजूदगी में रजिस्टार कानूनगो अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। इसमें बाढ़ राहत सामग्री देने, स्वास्थ्य उपचार करने, बाढ़ से कटे घरों का मुआवजा देने, खेत व फसल कटने की क्षतिपूर्ति देने, सोलर लाइट लगवाने आदि की मांग शामिल है। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि संतोष राय, मावला हसन, मोहन, नथुनी, गोबरी, तुलसी, छट्ठू, वीरेंद्र, छोटेलाल, नगीना, कोदई, सुरेंद्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें