फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: रामकोला में 3.50 करोड़ के काम के प्रस्ताव को मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला। नगर पंचायत रामकोला बोर्ड की बैठक शुक्रवार को सभागार में अध्यक्ष सुनीता चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में नगर के समग्र विकास को गति देने वाले 3.50 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए। इस प्रस्ताव के तहत नगर के 21 वार्डों में विकास कार्य कराए जाएंगे, जिनमें सौंदर्यीकरण और स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत नगर क्षेत्र में पहले से निर्मित सार्वजनिक शौचालयों का सुंदरीकरण कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को स्वच्छ और सुविधाजनक वातावरण मिल सके। इसके साथ ही कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना एवं उन्नयन कर नगर को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बोर्ड बैठक में पारंपरिक जलस्रोतों के संरक्षण को भी प्राथमिकता दी गई। इसके तहत नगर क्षेत्र में स्थित कुओं का सुंदरीकरण कर उन्हें आकर्षक और उपयोगी बनाया जाएगा, जिससे जल संरक्षण के साथ नगर की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। नगर पंचायत के इस फैसले से रामकोला के विकास को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सभासदों ने बोर्ड के इस निर्णय को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित नगर की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें