फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव : जिले के 10.39 लाख डुप्लीकेट मतदाताओं का होगा सत्यापन

Sat, 10 Jan 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। आगामी पंचायत चुनाव को निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने की तैयारी के तहत जिले में डुप्लीकेट मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिले में कुल 10,39,081 डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम चिन्हित किए गए हैं, जिनके पते और पहचान का सत्यापन कराया जाएगा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) ने इस संबंध में जिले के सभी खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि पंचायत चुनाव से पूर्व मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने के लिए यह अभियान अत्यंत महत्वपूर्ण है। सत्यापन कार्य की जिम्मेदारी संबंधित विकास खंडों में बीडीओ को नोडल अधिकारी के रूप में सौंपी गई है।
निर्देश के अनुसार 10 जनवरी से सभी बीडीओ अपने-अपने विकास खंडों में डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची लेकर सत्यापन की प्रक्रिया शुरू कराएंगे। सत्यापन के दौरान मतदाताओं के पता की जांच की जाएगी, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि एक ही व्यक्ति का नाम एक से अधिक स्थानों पर दर्ज न हो।
विज्ञापन

प्रशासन का मानना है कि डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान और सत्यापन से मतदाता सूची अधिक सटीक होगी और पंचायत चुनाव में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना कम होगी। इसके साथ ही पात्र मतदाताओं के अधिकारों की भी रक्षा हो सकेगी। अपर जिलाधिकारी ने बीडीओ को निर्देशित किया है कि सत्यापन कार्य समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से पूरा किया जाए तथा इसकी नियमित प्रगति रिपोर्ट जिला स्तर पर भेजी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि लापरवाही या देरी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। प्रशासन की इस पहल को पंचायत चुनाव की तैयारियों की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें