फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी’

विज्ञापन
उदित नारायण पीजी कॉलेज सभागार में आयोजित स्वच्छ गांव, हरित गांव कार्यक्रम में जल संरक्षण के लिए श - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए स्वच्छता जरूरी’
विज्ञापन

- यूएनपीजी कॉलेज में आयोजित हुआ स्वच्छता गांव, हरित गांव कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। हमारे आसपास फैली गंदगी कई गंभीर बीमारियों की जड़ है। इससे निजात पाने के लिए लोगों को पर्यावरण को स्वच्छ रखना होगा। इसके लिए हमें अपने आसपास के स्थानों को स्वच्छ रखते हुए प्लास्टिक का उपयोग को त्यागना होगा।
विज्ञापन

ये बातें डॉ. सीबी सिंह ने कहीं। वह मंगलवार को नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज के सभागार में नेहरू युवा केंद्र कुशीनगर की तरफ से आयोजित स्वच्छ गांव, हरित गांव कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ रखना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी है। इस कार्य में सबको मिलकर सहयोग करना चाहिए। नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी सचिन कुमार ने कहा कि गंदगी फैलाने में प्लास्टिक का बहुत बड़ा योगदान है। इसको त्यागने की शुरूआत लोगों को अपने घर से करनी चाहिए। उन्होंने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को जल संरक्षण के लिए शपथ दिलाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ममता मणि त्रिपाठी और संचालन डॉ. शंभू प्रसाद ने की। इस दौरान समशेर मल्ल, त्रिलोकी नाथ तिवारी, भुवनेश्वर, सीमा, जानकी, विपूल दूबे, आशुतोष, दीलीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें