फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, तैयारियां पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
आज से खुलेंगे प्राथमिक विद्यालय, तैयारियां पूरी
विज्ञापन

कोविड गाइडलाइन के अनुसार होगा पठन-पाठन
23 अगस्त से संचालित हैं छठीं से आठवीं तक के स्कूल
स्कूल आने वाले सभी विद्यार्थियों को साथ लाना होगा सहमति पत्र
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। शासन के निर्देश पर बुधवार से जिले में संचालित एक से पांचवीं तक सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ाई शुरू हो जाएगी। शिक्षा विभाग की तरफ से इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यालय आने वाले सभी छात्र-छात्राओं को अपने अभिभावकों से विद्यालय आने के लिए सहमति पत्र साथ लाना होगा। इसके अलावा पढ़ाई के दौरान शिक्षकों के साथ सभी छात्र-छात्राओं को मास्क पहनने के अलावा कोविड गाइड लाइन का शत प्रतिशत पालन करना होगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमित मरीजों के बढ़ने की वजह से कक्षा एक से ऊपर के सभी विद्यालयों में पठन-पाठन शासन के निर्देश के बाद बंद कर दिया गया था। कोरोना संक्रमितों की संख्या कम होने पर शासन के निर्देश पर चरणबद्ध तरीके से विद्यालयों का संचालन शुरू कर दिया गया है। बीते 16 अगस्त से सभी बोर्डों के कक्षा दसवीं से ऊपर के और 23 अगस्त से जूनियर विद्यालयों में पढ़ाई शुरू कराई गई थी। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में स्थित परिषदीय विद्यालयों में पहली अगस्त से होने वाले पठन-पाठन को लेकर साफ-सफाई कर तैयारी पूरी कर ली गई है। मंगलवार को विद्यालयों के कमरों, शौचालय व परिसर की साफ-सफाई मजदूरों को लगा कर कराया गया। प्राथमिक विद्यालय बगलहा के प्रधानाचार्य महेंद्र कुशवाहा ने बताया कि काफी अंतराल के बाद विद्यालय खुलने जा रहे हैं। उसी की तैयारी की जा रही हैं। छात्र-छात्राओं के हाथ गेट पर सैनिटाइज कराया जाएगा। छात्र-छात्राओं के स्वागत के लिए विद्यालय को गुब्बारों से सजाया जा रहा है। प्राथमिक विद्यालय मड़ार के प्रधानाचार्य पुरुषोत्तम दुुबे ने बताया कि छात्र-छात्राओं को पढ़ाई के लिए बेहतर माहौल देने के लिए सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय सौरहा खुर्द, प्राथमिक विद्यालय सौरहा बुजुर्ग, मोतोछपरा, खैरटिया समेत सभी विद्यालयों में साफ-सफाई कराई जा रही थी। डिबनी बंजरावा प्रतिनिधि के अनुसार शासन की तरफ से बुधवार से प्राथमिक विद्यालयों के संचालन का निर्देश आने के बाद मंगलवार को स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने सफाई कर्मचारियों के सहयोग से विद्यालय में साफ-सफाई कार्य कराया। मोरवन मठीया गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक बबलू यादव ने बताया कि मंगलवार को विद्यालय परिसर, शिक्षण कक्ष और डेस्क-बेंच आदि की विधिवत साफ-सफाई कराई गई है। विद्यालय संचालन के दौरान कोविड नियमों का शत प्रतिशत पालन कराया जाएगा।
दो पॉलियों में चलेगा विद्यालय
एक सितंबर से कक्षा से पांचवीं तक के विद्यालयों में पठन-पाठन शुरू करने के लिए निर्देश जारी कर दिया गया है। कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालय संचालन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग समेत अन्य सावधानियों का पालन किया जाएगा। विद्यालयों में विद्यार्थियों की संख्या कम रहे इसके लिए दो पॉलियों में पढ़ाई कराने का निर्देश है। प्रथम पाली की पढ़ाई सुबह आठ बजे से 11 बजे और दूसरी पाली की पढ़ाई साढ़े 11 बजे से ढाई बजे तक होनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विमलेश कुमार, बीएसए
कोविड गाइड का पालन करें विद्यालय
पडरौना। न्यू सनराइज एकेडमी कार्यालय में मंगलवार को निजी प्रबंध/अशासकीय विद्यालय कल्याण समिति की बैठक हुई। इसमें कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए विद्यालय संचालन करने की सलाह दी गई। जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह ने कहा कि विद्यालय संचालन के दौरान नियमित सफाई समेत अन्य व्यवस्थाएं समय से पूरा कर लें। जिन विद्यार्थियों के पास मास्क नहीं हो उसे तुरंत उपलब्ध कराएं। इस दौरान महेंद्र दीक्षित, नीरन पांडेय, नवल किशोर त्रिपाठी, नचिकेता भट्ट, सुनीता पांडेय, वीरेंद्र कुशवाहा, अवधेश प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, भानू प्रकाश मिश्र, गिरजा शंकर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें