फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां पूरी

Fri, 17 Jul 2026 01:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर क्षेत्र के नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष का कुशीनगर में प्रथम आगमन शुक्रवार को होगा। उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्वागत की सभी तैयारियां पूरी ली गई हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय ने बताया कि नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय सुबह 9:30 बजे कुशीनगर जनपद की सीमा रामपुर 15 मील पहुंचेंगे, जहां उनका स्वागत किया जाएगा। इसके बाद उनका काफिला जोल्हिनिया, सुकरौली, ढाढ़ा बाजार, बाघनाथ चौराहा, हाटा कोतवाली, हेतिमपुर टोल प्लाजा, कुशीनगर, गांधी चौक कसया, नवीन सब्जी मंडी कसया, कसाडा चौक, बाड़ीपुल, साखोपार, धर्मपुर और रविंद्रनगर चौक होते हुए गुजरेगा। इन सभी स्थानों पर पार्टी के जिला पदाधिकारी, पूर्व जिलाध्यक्ष, पूर्व विधायक, मोर्चों के जिलाध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, विधायक, उपाध्यक्ष, चेयरमैन, ब्लॉक प्रमुख, जिला पंचायत सदस्य, वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करेंगे। इसके बाद दोपहर 12:0 बजे रविंद्रनगर स्थित जिला कार्यालय पर स्वागत सभा का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें