फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: हाईटेंशन लाइन का केबल ब्लास्ट, कसया नगर की बत्ती गुल

Fri, 17 Jul 2026 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
कसया में ब्लास्ट बिजली के हाईटेंशन केबिल को ठीक करते लाइनमैन,संवाद
विज्ञापन
कसया। तहसील उपकेंद्र से जुड़ी 33 केवी मुख्य विद्युत लाइन में बृहस्पतिवार को अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट के कारण लाइन पूरी तरह से ब्रेकडाउन हो गई, जिससे कसया नगर की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। भीषण और उमस भरी गर्मी के बीच अचानक बत्ती गुल होने से स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं तहसील,नगर और एयरपोर्ट फीडर की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

इसकी जानकारी मिलते ही आनन-फानन में विभागीय तकनीकी टीम उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और फॉल्ट को ढूंढकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया। उमस के बीच कर्मचारी देर शाम तक लाइन को दुरुस्त करने के प्रयास में जुटे रहे।
बिजली आपूर्ति ठप होने से घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे गए, जिससे लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। इस संबंध में विद्युत उपकेंद्र के जेई शुभम गौड़ ने बताया कि 33 केवी लाइन में हुए ब्लास्ट की वजह से ब्रेकडाउन हुआ है। विभागीय टीम मरम्मत कार्य में जुटी है। उन्होंने बताया कि अगर काम बिना किसी बाधा के तय समय पर पूरा हो गया, तो देर रात करीब 12 बजे तक नगर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें