फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अस्पताल में प्रसूता की मौत, तीमारदारों का हंगामा

Thu, 18 Sep 2025 01:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। विशुनपुरा थाना क्षेत्र के दुदही बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगा है। प्रसव पीड़ा के चलते भर्ती हुई 22 वर्षीय महिला शबनम की हालत ऑपरेशन के दौरान बिगड़ गई। आनन-फानन में रेफर किया गया, लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शांत कराया।
विज्ञापन

महिला बिहार प्रांत के भितहा थाना क्षेत्र के रूपही गांव की रहने वाली थी। बताया जाता है कि मंगलवार को शबनम को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे दुदही के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए। आरोप है कि वहां अप्रशिक्षित चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराया, जिसके बाद अधिक रक्तस्राव होने से महिला की स्थिति नाजुक हो गई। मेडिकल कालेज लेकर जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। शव लेकर परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। बाद में समझाने-बुझाने पर परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव घर ले गए। विशुनपुरा थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता ने बताया कि मौके पर पुलिस गई थी। हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया गया। परिजन शव लेकर चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें