फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: मनिकौरा उपकेंद्र का फीडर ब्लास्ट होने से आपूर्ति ठप

Thu, 18 Sep 2025 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंसाछापर। विशुनपुरा ब्लॉक के मनिकौरा बिजली उपकेंद्र के फीडर में लगातार दूसरे दिन आई गड़बड़ी से बुधवार सुबह करीब नौ बजे से ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। मंगलवार को भी पूरे दिन फीडर में खराबी के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रही थी।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के कारण सरकारी कार्य भी ठप हो गया। बिजली की गड़बड़ी के बारे में सही जानकारी भी बिजली निगम के जिम्मेदार नहीं दे सके जिसके कारण उपभोक्ताओं में नाराजगी है। मनिकौरा बिजली उपकेंद्र में बुधवार को फीडर ब्लास्ट होने के कारण सुबह नौ बजे से ही बिजली आपूर्ति ठप रही। विशुनपुरा ब्लॉक में भी बिजली नहीं होने के कारण सरकारी कार्य नहीं हो सका। मंगलवार को भी पूरे दिन बिजली आपूर्ति ठप रही, जो देर शाम को बहाल हुई। बुधवार की सुबह नौ बजे बिजली ठप हुई जो शाम छह बजे तक बहाल नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें