फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: त्योहारों के मद्देनजर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रही पुलिस

Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरवलिया बाजार। आगामी होली, रमजान, जुमा की नमाज व अन्य त्योहारों के मद्देनजर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तुर्कपट्टी पुलिस के बीपीओ गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित कर ग्रामीणों से समन्वय स्थापित कर रहे हैं।
विज्ञापन

इस क्रम में तुर्कपट्टी थानाक्षेत्र के ग्राम पंचायत बरवा राजापाकड़ स्थित सीताराम चौराहा पर आयोजित पीस कमेटी की बैठक को संबोधित करते प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने कहा कि साथ मिलजुलकर त्योहार मनाएं। उन्होंने दोनों समुदायों को एक-दूसरे की भावनाओं का सम्मान करने की सलाह दी। किसी भी समस्या की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस हर समय मदद के लिए तैयार है। इस दौरान एसआई सभाजीत सिंह, कैलाश यादव, एचसीपी अरविंद सिंह, चंद्रमणि, योगेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें