फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: अंडरपास की जगह बने आरओबी

Mon, 03 Mar 2025 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। शहर के सुभाष चौक स्थित डाक बंगला परिसर में भारतीय एकीकरण व्यापार मंडल की बैठक हुई। इसमें कोतवाली रोड के रेलवे ढाले पर बन रहे अंडरपास की जगह ओवरब्रिज बनाने की मांग की गई।
विज्ञापन

संगठन के नगर उपाध्यक्ष मनोज मोदनवाल ने कहा कि सुभाष चौक से कोतवाली की तरफ से जाने वाली सड़क पर पड़ने वाले रेलवे ढाला पर अंडरपास निर्माणाधीन है। अंडरपास निर्माण होने के बाद दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के अलावा शहर में एंबुलेंस और आग लगने पर अग्निशमन वाहन जाने में परेशानी होगी। इन जरूरी वाहनों को शहर में पहुंचने में विलंब होगा, इसलिए संगठन अंडरपास निर्माण का विरोध करता है। उन्होंने इस रेलवे ढाले पर ओवरब्रिज का निर्माण कराने की मांग की। इस दौरान संजय गुप्ता, राजू केसरी, गोल्डन वर्मा, गुड्डू वर्मा, रामू पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें