समउर बाजार। पटहेरवा थाना क्षेत्र में पुलिस ने विभिन्न बैंक परिसरों की जांच की। बेवजह बैंकों में मौजूद लोगों को चेतावनी दी गई। अन्य ग्राहकों से पूछताछ करने के बाद सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया।
थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंक के परिसर में बेवजह घूम रहे संदिग्ध लोगों की शिकायत मिलने पर गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सेंट्रल बैंक पिपरा कनक, पंजाब नेशनल बैंक पटहेरवा, बड़ौदा बैंक पटहेरिया, बड़ौरा बैंक बकवीरा आदि की जांच की। एसआई सच्चिदानंद के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने सीसीटीवी कैमरा समेत गेट पर गार्ड की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एसआई ने कहा कि क्षेत्र में सुरक्षा व शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह गंभीर है। इसके लिए लोगों के सहयोग की जरूरत है। कोई भी व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दे तो तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दें। बिना जान पहचान के किसी दूसरे व्यक्ति से कोई मदद नहीं लें। इस दौरान कांस्टेबल शोहित यादव आदि पुलिसकर्मी मौजूद रहे।