फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: पुलिस ने नष्ट की 1.30 लाख से अधिक की शराब

विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। बरवापट्टी थाने की पुलिस ने बृहस्पतिवार को 1.30 लाख की शराब नष्ट की। यह आबकारी एक्ट के तहत वर्ष 2022 से 2023 तक कुल 44 मुकदमों में बरामद की गई थी। इसमें अंग्रेजी, देशी व कच्ची शराब शामिल थी। कुल 624 लीटर शराब नष्ट की गई। इसे न्यायालय के आदेश पर नष्ट किया गया।
विज्ञापन

एसपी धवल जायसवाल ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से आबकारी एक्ट में बरामद कर मालखाने में जमा की गई शराब को नष्ट करने का आदेश दिया है। उसी क्रम में पुलिस ने यह शराब नष्ट की। इस दौरान तमकुहीराज के सीओ जितेंद्र सिंह कालरा, नवनीत कुमार त्रिपाठी, थानाध्यक्ष सुमन सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें