तमकुहीराज। बृहस्पतिवार की शाम करीब पांच बजे थाना क्षेत्र के समउर-तमकुहीराज मार्ग पर स्थित गाजीपुर के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। ऑटो में सवार दो लोग घायल हो गए। लोगों की मदद से एक घायल को सीएचसी तमकुहीराज भेजा गया, जबकि दूसरे घायल का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है।जानकारी के मुताबिक ऑटो में बैठी गाजीपुर गांव के खोचा टोला निवासी अनीता देवी (35) घर जा रही थीं। ऑटो गाजीपुर के समीप पहुंचा था कि अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। इससे अनीता देवी के अलावा एक अन्य यात्री भी हो गया। संवाद