फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Visit Kushinagar: पीएम ने मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में की पूजा अर्चना और चीवरदान किया, करीब 19 मिनट मुख्य परिसर में रहे प्रधानमंत्री

Mon, 16 May 2022 07:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज़ एजेंसी, कसया (कुशीनगर)

सार

पीएम मोदी कुशीनगर से लुंबिनी गए। वहां मायादेवी मंदिर में पूजन दर्शन के बाद बौद्ध भिक्षुओं से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। पीएम मोदी ने उस स्थान को भी देखा, जहां भगवान बुद्ध का जन्म हुआ था।
विज्ञापन
कुशीनगर में पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर पहुंचे। सुबह 9.20 पर प्रधानमंत्री विशेष विमान से कुशीनगर पहुंचे। यहां कड़ी सुरक्षा के बीच उनका स्वागत किया गया। उसके बाद वह नेपाल के लुंबिनी पहुंचे। शाम को पांच बजे के बाद वह पुन: कुशीनगर आए।

विज्ञापन


कुशीनगर महापरिनिर्वाण मंदिर में सोमवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर लुम्बिनी से लौटते समय पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्य मंदिर पहुंचकर सर्वप्रथम दीपक जलाए। उसके बाद भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर वहां मौजूद एबी ज्ञानेश्वर भंते, महेंद्र भन्ते और नन्दरत्न भंते के देख-रेख में विधि- विधान से पूजन अर्चन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उसके बाद भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर दान किए। मंदिर के पुजारी ने पीएम को भगवान बुद्ध की प्रतिमा और अंग वस्त्र भेंट किए। इसके बाद पीएम ने भंते जी को स्वस्थ्य रहने को कहा।
विज्ञापन


उन्होंने भंते जी से कहा कि आप लोगो से हमें प्रेरणा मिलती है। आज बुद्ध पूर्णिमा के दिन भगवान बुद्ध की जन्म स्थली लुंबिनी और उनके परिनिर्वाण स्थल कुशीनगर का दर्शन हुआ। यह बहुत ही सौभाग्य की बात है। उसके बाद बौद्ध भिक्षुओं ने कुशीनगर के विकास की बात रखी, जिसपर पीएम ने कुशीनगर का सम्पूर्ण विकास करने का वादा किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें