फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अधिक से अधिक लोगोें को पीएम की सभा में आने के लिए करें आमंत्रित’

विज्ञापन
महापरिनिर्वाण मंदिर में लेटी भगवान बुद्ध की प्रतिमा के बारे में भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सु? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
‘अधिक से अधिक लोगोें को पीएम की सभा में आने के लिए करें आमंत्रित’
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कसया(कुशीनगर)। विधानसभा चुनाव से पहले पीएम द्वारा कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लोकार्पण और अन्य कार्यक्रमों की तैयारियाें की स्थिति जानने के लिए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने रविवार को कुशीनगर पहुंचे। पदाधिकारियों व जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर पीएम की सभा के लिए अधिक से अधिक लोगोें को कार्यक्रम में आने के लिए आमंत्रित करने को कहा। आवश्यक निर्देश भी दिए। सूत्रों की मानें तो प्रदेश संगठन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
रविवार दोपहर बाद कुशीनगर के एक होटल में प्रदेश संगठन मंत्री ने दो सत्र में बैठक की। पहले सत्र में सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत व नगर पालिका अध्यक्षों से कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। जनप्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम की जानकारी के लिए जगह-जगह बैनर, पोस्टर, होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा लाउडस्पीकर से भी प्रचार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में सांसद और भाजपा के सभी विधायकाें संग बैठक की। इसमें भी अब तक हो चुकी तैयारियों के अलावा किस क्षेत्र से कितने लोग जनसभा में आ रहे हैं, इसकी जानकारी ली गई। बैठक में मौजूद सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन मंत्री ने स्पष्ट रूप से कहा है कि इस कार्यक्रम को लेकर किसी भी स्तर पर बरती गई लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस कार्यक्रम का आम जनता में व्यापक असर होगा, ऐसे में अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल बरवां फार्म तक लाने का प्रयास हो।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में कुशीनगर के सांसद विजय कुमार दूबे व रमापति राम त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, जटाशंकर त्रिपाठी, पवन केडिया, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्र, क्षेत्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष पीएन पाठक, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. बच्चा पांडेय, विजय राय, पूर्व जिलाध्यक्ष जेपी शाही, संतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
कुशीनगर आए भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने बैठक के बाद मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर जाकर भगवान बुद्ध की लेटी प्रतिमा के दर्शन किए और चीवर चढ़ाया। इस अवसर पर वहां मौजूद पुरातत्व विभाग के कर्मियों ने प्रतिमा की प्राचीनता से अवगत कराया। मंदिर में दर्शन पूजन के बाद लौटे प्रदेश संगठन मंत्री ने परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें