फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम और सीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद

विज्ञापन
जिला पंचायत संसाधन केंद्र पर लाभार्थियों को चाबी देते सांसद विजय कुमार दूबे,डीएम एस.राजलिगंम व अ? - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
पीएम और सीएम ने लाभार्थियों से किया सीधा संवाद
विज्ञापन

पडरौना। केंद्र सरकार के आठ वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गरीब कल्याण सम्मेलन का मंगलवार को आयोजन किया गया। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद स्थापित किया गया। जिला पंचायत संसाधन केंद्र में आयोजित इस कार्यक्रम में सांसद के अलावा जिले के अधिकारी मौजूद रहे। उनकी मौजूदगी में लाभार्थियों को प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश का विकास हो रहा है। देश के वास्तविक आंकलन के लिए आठ वर्ष पहले की परिस्थितियों का आंकलन करना पड़ेगा। इस अवसर पीएम आवास योजना में बसंत, सरफुद्दीन, पीएम किसान सम्मान निधि में अजय सिंह, पीएम आजीविका मिशन में माया देवी, विद्यावती देवी, पीएम गरीब कल्याण अन्न योजना में सीमा देवी, पूनम देवी, पीएम उज्ज्वला योजना में लीलावती देवी, पीएम स्वनिधि योजना में उपेंद्र राय, पीएम मुद्रा योजना में नागेंद्र कुमार, रमाशंकर कुशवाहा और आयुष्मान कार्ड में रेखा और प्रिंस चौहान को प्रमाणपत्र दिया गया। इस अवसर पर डीएम एस. राजलिंगम, सीडीओ अनुज मलिक, सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें