फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा के चुटकीले अंदाज के कायल हुए लोग

विज्ञापन
हाटा विधानसभा क्षेत्र के बरवा हरपुर में जनसभा स्थल पर मौजूद युवाओं से हाथ मिलाते मध्य प्रदेश के म - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
मामा के चुटकीले अंदाज के कायल हुए लोग
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की हाटा में जनसभा
हाटा(कुशीनगर)। रविवार को हाटा विधानसभा क्षेत्र के बरवा हरपुर स्थित ज्ञानोदय इंटर कॉलेज में चुनावी जनसभा को संबोधित करने आए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के चुटकीले अंदाज के लोग कायल हो गए। उन्होंने खुद को मामा कहकर लोगों को जोड़ने का प्रयास किया।
जनसभा के दौरान उन्होंने बड़ी से बड़ी बात को बड़े ही हल्के ढंग से कह दिया। कभी वह बबुआ के नाम से अखिलेश यादव को संबोधित करते तो कभी बुआ कहकर मायवती की ओर इशारा करते। उन्होंने जब बड़े ही चुटीले ढंग से कहा कि बबुआ के पिताजी मुलायम सिंह यादव ने खुद कहा था कि जो बाप का नहीं हो सकता, वह किसी का नहीं हो सकता है। मामा के हंसी वाले अंदाज पर महिलाओं ने खूब ठहाके लगाए। करीब तीस मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कभी भी जनता को बोर नहीं होने दिया।
विज्ञापन

दिव्यांग को मंच के पास बुलाकर मिले
हाटा। भीड़ में मौजूद एक दिव्यांग ने जब मामा कहकर मुख्यमंत्री से मिलने की इच्छा जताई तो शिवराज सिंह चौहान ने सुरक्षा में लगे लोगों से उसे मंच के पास लाने को कहा। खुद मंच से नीचे उतरे और दिव्यांग से जमीन पर बैठकर बात की। दिव्यांग ने अपना नाम राहुल बताया। उसने अपनी समस्या से उन्हें अवगत कराया। इस पर शिवराज सिंह चौहान ने उसका नाम-पता नोट कराया और कहा कि अभी चुनाव आचार संहिता के कारण वह उसकी मदद नहीं कर सकते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी समस्या का समाधान कराने का निर्देश भाजपा उम्मीदवार मोहन वर्मा को दिया।
विज्ञापन

हाथ मिलाने और फोटो खींचने के लिए उत्साहित रहे लोग-
हाटा। संबोधन समाप्त होने के बाद जब शिवराज सिंह चौहान अपने हेलिकॉप्टर की ओर जा रहे थे तो भीड़ में मौजूद युवक उन्हें मामा मामा कहकर उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहे थे। मामा ने भी उन्हें निराश नहीं किया और भीड़ में जाकर लोगों से हाथ मिलाया और लोगों को फोटो खींचने का मौका दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें