फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपा पुल नहीं आया काम, ग्रामीणों को करनी पड़ रही जेब ढीली

विज्ञापन
विज्ञापन
पीपा पुल नहीं आया काम, ग्रामीणों को करनी पड़ रही जेब ढीली
विज्ञापन

किराया देकर नदी पार करने को विवश हैं ग्रामीण
सीजन खत्म हो रहा है, खोल दिया जाएगा पीपा पुल
खड्डा(कुशीनगर)। कुशीनगर व महराजगंज जनपद के नदी किनारे बसे लोगों की सुविधा के लिए बना पीपा पुल व्यवस्थित नहीं होने से लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। पीपी पुल क्षतिग्रस्त होने से लोगों को किराया देकर नावों से नदी पार करना पड़ रहा है। अब बरसात आने वाली है। उससे पहले हर बार की तरह यह पुल खोल दिया जाएगा।
पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी के प्रयास से एक मार्च 2020 को उपमुख्यमंत्री (तत्कालीन लोकनिर्माण मंत्री) केशव प्रसाद मौर्या ने खड्डा क्षेत्र के भैसहां घाट स्थित गंडक नदी पर पीपा पुल का लोकार्पण किया था। पुल बनने से नदी के दोनों तरफ खड्डा व महराजगंज जिले के निचलौल तहसील के करीब एक लाख लोगों को आवागमन में सहूलियत हुई थी। इस वर्ष नदी दो धारा में बहने की बात कहते हुए पुल लगाने में विभाग हीलाहवाली करता रहा। बाद में दोनों जगह पुल बनाया गया और आवागमन बहाल हुआ। नदी के दाहिनी धारा में लगा पुल तो सही तरीके से चल रहा है, लेकिन बाई धारा पर बने पुल का एप्रोच बनने के कुछ दिन बाद ही खराब हो गया। जैसे-तैसे मरम्मत हुआ फिर खराब हुआ। चार बार मरम्मत कराई गई। अंतत: पिछले महीने लोकनिर्माण विभाग ने हाथ खड़ा कर इसे बंद कर दिया।
विज्ञापन

भैसहां गांव निवासी मदन चौहान, सोहगीबरवा के रमेश यादव, हरिहरपुर के पुरुषोत्तम, भेड़िहारी के सुरेश कुमार आदि बृहस्पतिवार को नाव से नदी पार कर अपने गंतव्य को जा रहे थे। इन लोगों ने बताया कि पूर्व विधायक जटाशंकर त्रिपाठी ने बहुत बड़ी सौगात दी थी, लेकिन संचालित करने वाला विभाग समुचित ध्यान नहीं देता है। पुल का एप्रोच क्षतिग्रस्त होने पर उसे ठीक कर चलाया जा सकता था, लेकिन बहाना बनाकर बंद कर दिया गया। मजबूरी में नाव से किराया देकर आना-जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन

...
कटान की वजह से आई समस्या : शर्मा
कार्यदायी संस्था लोकनिर्माण विभाग के अवर अभियंता जेसी शर्मा का कहना है कि पुल संचालित करने के लिए सभी प्रयास किए जाते हैं ताकि लोगों को सुविधा मिल सके। इस वर्ष दूसरे पुल के एप्रोच के पास कटान होने व पानी भर जाने से मरम्मत संभव नहीं था। इसलिए इसे बंद करना पड़ा। अब सीजन समाप्त हो रहा है। पुल को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें