नगर के होटल में प्रेरणा दिवस मनाते अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के लोग।संवाद।
- फोटो : KUSHINAGAR
व्यापारियों को जागरूक रहने की दिलाई गई शपथ
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने मनाया प्रेरणा दिवस
पडरौना। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बृहस्पतिवार को शहर स्थित एक विवाह भवन में हरीशचंद्र अग्रवाल की स्मृति में प्रेरणा दिवस मनाया गया। इस दौरान व्यापारी हित में कार्य करने एवं संगठन के प्रति जागरूक रहने की व्यापारियों को शपथ दिलाई गई।
अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सचिन चौरसिया ने मौजूद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 26 मई 1979 को बिक्रीकर के छापे के खिलाफ लखनऊ में आंदोलन चल रहा था। उस दिन व्यापारी हरिश्चंद्र अग्रवाल पुलिस की गोली से अमीनाबाद थाने के सामने शहीद हो गए थे। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल 22 वर्षों से प्रदेश के सभी जनपदों में उनकी शहादत को प्रेरणा दिवस के रूप में मनाता है।
इस दौरान व्यापारी आशीष खेतान, विपिन जायसवाल, अनुराग खेतान, अजय कुमार गुप्ता, बिट्टू सोनी, अभय अग्रवाल, राजन रौनियार, सर्राफा व्यवसायी ऋषि प्रताप सोनी, राजन सोनी, किशन आदि मौजूद रहे।