‘कार्यकर्ताओं के सकारात्मक ऊर्जा की पार्टी को जरूरत’
भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कार्यकर्ताआें को किया संबोधित
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। भाजपा में सभी वर्गों का हित सुरक्षित है। भाजपा सरकार बिना किसी भेदभाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का सफलता पूर्वक संचालन कर रही है। पार्टी का लक्ष्य 2022 है। इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जुट जाना चाहिए।
ये बातें भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय ने कहीं। वह शनिवार को क्षेत्र के गौराहा बाजार में आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। उनका सकारात्मक ऊर्जा पार्टी के लिए जरूरी है। कार्यक्रम को मनीष राय, संजय राय, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, पवन कुशवाहा, विजय ब्याहुत, पंकज मिश्र, अभिषेक शुक्ल आदि ने संबोधित किया। इसके पूर्व भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष को माला पहनाकर स्वागत किया।
इस दौरान अतुल श्रीवास्तव, पंकज चौरसिया, नंद चौहान, राहुल देव वर्मा, विश्वजीत ओझा, कमलेश कुशवाहा, धर्मराज कुशवाहा, रितेश गुप्ता, श्यामसुंदर मिश्र, पंकज मिश्र, संजू गोंड़, अंकित पांडेय आदि मौजूद रहे।
भाजपा सरकार की उपलब्धियों के बारे में दी जानकारी
उजारनाथ। क्षेत्र के भेलया स्थित शिव मंदिर परिसर में शनिवार को भाजपा की तरफ से चौपाल का आयोजन हुआ। इसमें भाजपा सरकार की तरफ से बीते चार वर्ष के कार्यकाल में संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। क्षेत्रीय संयोजक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में गांव, गरीब, स्वास्थ्य, कृषि आदि क्षेत्रों के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया गया है। यही कारण हैं कि अब विपक्ष विकास के मुद्दे पर बोलने से गुरेज कर रहे हैं। कार्यक्रम को डीएन कुशवाहा, विभूति गुप्ता, श्रीनिवास राय, धर्मेंद्र मणि ने संबोधित किया।
इस दौरान शुभम तिवारी, धर्मेंद्र लाल, अभिषेक तिवारी, शम्भूनाथ तिवारी, मंगरु, नरेंद्र मणि, बीरबल, राकेश, मनोज, संतोष मणि, अप्पू तिवारी, स्वामी नाथ आदि मौजूद रहे।