फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली खाद मिलने पर गोदाम के सचिव के केस दर्ज कराने के निर्देश

विज्ञापन
अमवा के पीसीएफ पर नकली डीएपी खाद बिक्री को लेकर जांच करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल को घ - फोटो : KUSHINAGAR
विज्ञापन
नकली खाद मिलने पर गोदाम के सचिव के केस दर्ज कराने के निर्देश
विज्ञापन

- जांच करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी को किसानों ने घेरा
- नकली खाद ले चुके किसानों को मिला दोबारा उर्वरक
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर। जिला कृषि अधिकारी सोमवार को क्षेत्र के अमवा पीसीएफ गोदाम पर जांच करने पहुंचे। जांच में प्रथम दृष्टया नकली खाद बेचने का मामला सही पाया गया। उन्होंने पीसीएफ गोदाम के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीसीएफ जिला प्रबंधक को निर्देश दिया।
नकली खाद बिक्री की जांच और सैंपलिंग करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी को किसानों ने घेर लिया। किसानों का कहना था कि गोदाम से उन्हें मिले नकली खाद वापस कर उसका मुआवजा दिया जाए। किसानों करीब दो तक घंटे तक उन्हें घेरे रखा। कुछ आक्रोशित किसानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग भी जाम कर दिया। कुछ देर बाद किसानों ने जाम खत्म कर दिया। शनिवार को भी किसान नकली डीएपी खाद बिक्री को लेकर पीसीएफ पर हंगामा किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने पीसीएफ के जिला प्रबंधक को बुलाकर किसानों की शिकायतें गंभीरता से सुनीं और जितने किसान खाद ले गए हैं उनकी खाद वापस लेकर दूसरा खाद देने का भरोसा दिया। जिला कृषि अधिकारी ने किसानों को दोबारा खाद देने के लिए टोकन उपलब्ध कराया और पीसीएफ गोदाम के सचिव के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराने के लिए पीसीएफ जिला प्रबंधक को निर्देश दिया। इस दौरान अपर जिला कृषि अधिकारी राकेश पांडेय, नायब तहसीलदार शैलेंद्र कुमार सिंह, राजस्व निरीक्षक नंदलाल पाठक, लेखपाल राधेश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें