प्रेरणा एप के विरोध में शिक्षकों ने किया प्रदर्शन
पडरौना, फाजिलनगर समेत कई ब्लाकों में हुआ आंदोलन
सेवरही में प्रभारी हेडमास्टरों ने पद छोड़ने के लिए सौंपा ज्ञापन
पडरौना। बेसिक शिक्षकों के लिए लागू हुए प्रेरणा एप का विरोध बढ़ता जा रहा है। बुधवार को पडरौना, सेवरही, फाजिलनगर, तमकुहीराज समेत कई ब्लाकों में शिक्षकों ने अपने बीआरसी पर एप के विरोध में प्रदर्शन किया और इसे शिक्षक समाज का अपमान करार दिया। सेवरही बीआरसी पर प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों ने प्रभारी हेडमास्टर पद से मुक्त किए जाने के लिए ज्ञापन भी सौंपा।
पडरौना बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने धरना दिया। इस दौरान अनूप सिंह, इंद्रजीत मणि त्रिपाठी, राहुल, गुन्नू मिश्रा, अरविंद श्रीवास्तव, अमरदीप शुक्ला, मेहरूद्दीन, दिलीप पांडेय, श्रीनिवास शर्मा, राकेश पांडेय, संजीव कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।
फाजिलनगर प्रतिनिधि के अनुसार, प्रेरणा एप के विरोध में सभी विद्यालयों के शिक्षकों ने बीआरसी परिसर में धरना प्रदर्शन कर इसे वापस करने की मांग की। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर प्रेरणा एप के विरोध में चल रहे धरना प्रदर्शन को प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विद्यासागर पांडेय, राजेश शुक्ला, अविनाश शुक्ला, फरहद अली, इम्तेयाज अंसारी, रामप्रकाश पांडेय, कामेश्वर पाठक, रवि राय, चंद्रप्रकाश शुक्ल, रामबहादुर सिंह, नाजरीन रिजवी, ममता सिंह, उर्मिला उपाध्याय, इंदु प्रसाद, कांतिकिरण सिंह आदि ने संबोधित किया।
दुदही प्रतिनिधि के अनुसार प्राथमिक शिक्षक संघ दुदही से जुड़े शिक्षकों ने प्रेरणा एप के विरोध सहित 12 सूत्री मांगों को लेकर बीआरसी दुदही पर धरना दिया। इस दौरान ब्लाक अध्यक्ष अरुणेंद्र कुमार राय, विद्या सिंह, मनौव्वर अली, रामनिवास जायसवाल, राजेश प्रसाद, ओमप्रकाश सिंह, राकेश प्रताप सिंह, अशोक यादव, नूरमुहम्मद, योगेंद्र शर्मा, जवाहिर प्रसाद आदि मौजूद रहे। अंत में शिक्षकों ने बीईओ दुदही रामसुयश वर्मा को मांग पत्र सौंपा।
तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही बीआरसी परिसर में शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। इसके अलावा 52 प्रभारी हेडमास्टरों ने अपने पद से त्यागपत्र देने का ज्ञापन सौंपा। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अरविंद सिंह पटेल की अगुवाई में हुए इस धरना प्रदर्शन के दौरान सुबाष प्रसाद, ऐजुल हक, अजय कुशवाहा, सुमंत मिश्र, धर्मेंद्र सिंह, मधेश मिश्र, शशिकांत, बृजकिशोर शर्मा, ढोढ़ा प्रसाद, शंभु वर्मा, विनोद कुमार, अनिल मिश्र फैयाज अहमद, आशीष सिंघल, विजय कुमार सिंह, अख्तर अली, निजामुद्दीन अंसारी, हेमंत राव, प्रेमचंद्र तिवारी, दिलीप सिंह, विनोद यादव, कन्हैया सिंह, अरविंद श्रीवास्तव, राजीव कुमार, सरवर हुसेन, विनय कुमार,सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।
कप्तानगंज प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक अध्यक्ष मुकुंद देव सिंह और मंत्री उमेश कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीआरसी पर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान बलराम चौहान, रघुपति सिंह, संजीव कुमार गौड़, आरिफ अंसारी, प्रमोद आजाद, संजय चौहान, सरिता, मीरा, गीता देवी, नीलम, संजय कुमार गुप्ता, विजय कुमार, सत्येंद्र कुमार, ज्ञांती देवी समेत कई लोग मौजूद रहे।