फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत, दो घायल
विज्ञापन

रामकोला-कसया मार्ग पर हुआ हादसा
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार एवं गोबरही गांव के समीप बुधवार को अलग-अलग हादसों में महिला की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को आसपास के लोगों ने अस्पताल भेजा।
बुधवार भोर में अहिरौली बाजार के जाकिर की 60 वर्षीय पत्नी फातिमा रामकोला-कसया मार्ग पर टहलने गई थी। इस दौरान पकड़ियार बाजार निवासी संजय लाल और पर्मा अपनी बाइक से देवरिया जा रहे थे। अहिरौली बाजार के चंदर चौक के समीप फातिमा बाइक की चपेट में आ गई। फातिमा गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना गोबरही गांव के समीप रामकोला-कसया मार्ग पर कुरहवा के गोबरही टोला निवासी राजेश्वर कुशवाहा अपनी बाइक से रामकोला-कसया मार्ग पर चढ़ रहे थे। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार खैरेटवा निवासी 45 वर्षीय लल्लन प्रसाद कसया से वापस आ रहे थे। दोनों लोगों की बाइक आपस में टकरा गई। दोनों लोग घायल हो गए। आसपास के लोगों ने लल्लन प्रसाद को रामकोला सीएचसी भेजा गया। जहां इनका इलाज चल रहा है। जबकि राजेश्वर कुशवाहा का एक निजी अस्पताल में इलाज कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें