फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना

विज्ञापन
विज्ञापन
बस की चपेट में आई कार, एक की मौत
विज्ञापन

सुकरौली (कुशीनगर)। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली पुलिस चौकी के निकट स्थित पिपरा उर्फ तीतिला गांव में हाईवे पर शुक्रवार देर शाम एक बस और कार में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल भेजवाया गया। वहीं, घायलों में एक किशोर की हालत चिंताजनक होने के कारण डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बस को कब्जे में ले लिया। शुक्रवार की देर शाम एक कार गोरखपुर की तरफ से आ रही थी। अभी एनएच-28 स्थित पिपरा उर्फ तीतिला गांव के पास पहुंची ही थी कि पीछे से आ रही एक लक्जरी बस ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर इतना तेज था कि कार डिवाइडर पार कर दूसरे लेन में जाकर पलट गई। इस हादसे में कार सवार पन्नेलाल यादव (30) निवासी लक्ष्मीपुर धूस थाना कोतवाली हाटा की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार डबलू (14) गंभीर रूप से घायल हो गया। कार में अन्य सवार एक बच्ची, महिला व एक पुरुष भी घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने अस्पताल भेजवाया, जहां डबलू की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस बस को कब्जे में लेकर थाने ले गई, जबकि बस चालक फरार हो गया। पुलिस ने पन्नेलाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें