फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटहेरवा में छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
कोर्ट के आदेश पर छह नामजद और अज्ञात के खिलाफ केस
विज्ञापन

पटहेरवा (कुशीनगर)। क्षेत्र के बलुवा शमशेर शाही गांव निवासी नरेंद्र राय के मामले में न्यायालय के आदेश पर छह नामजद सहित कई अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने व धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है।
बलुवा शमशेर शाही गांव निवासी नरेंद्र राय ने 156(3) के तहत कसया न्यायालय में वाद दाखिल करके बताया था कि 7 अक्तूबर 2021 की शाम घर जाते समय गांव के रामप्रवेश सहित अन्य लोग हरपुर बेलही ड्रेन पुल पर रोककर जानमाल की धमकी दी। तभी कुछ लोगों के आने की आहत पाकर लोगों के आने की आहट सुन आरोपी फरार हो गए। रात को जब पीड़ित खाना खाकर सोने जा रहा था तब आरोपी रामप्रवेश,जयप्रकाश सहित कई लोग उसके घर पर पहुंच गए। जब पीड़ित घर मे घुसा तो गोलबंद आरोपी फाटक तोड़ घर में घुस गए और 15 हजार के बर्तन सहित अन्य सामान तोड़ दिया। धमकी देते हुए मारपीट कर घायल कर दिया शोर सुनकर जब गांव के लोग पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घटना के बाद डायल 112 भी मौके पर पहुंची थी। लेकिन पटहेरवा थाने पर तहरीर देने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने न्यायालय में बाद दाखिल करते हुए कार्रवाई की मांग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर छह नामजद सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ लूट, घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और धमकी देने सहित अन्य गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें