फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: दलालों की सक्रियता की जांच करने पहुंचे अफसर

Sat, 27 Dec 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। मेडिकल कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय में दलालों की सक्रियता की शिकायत डीएम तक लगातार पहुंची। अब डीएम ने दोनों कार्यालयों पर नजर रखने के लिए एक टीम बनाई है। शुक्रवार को कसया में एसडीएम रहे आशुतोष कुमार और जिला क्रीड़ा अधिकारी रवि निषाद मेडिकल कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय पर पहुंचे। संदिग्ध लोगों से पूछताछ करने के बाद कार्यालयों की गतिविधियों की जानकारी ली, लेकिन कोई दलाल नहीं मिला।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज और एआरटीओ कार्यालय पर आने वाले लोग दलालों के चंगुल में फंस जाते हैं, ऐसे में इनका काफी नुकसान होता है। एआरटीओ कार्यालय के अधिकतर काउंटरों पर दलालों के बैठकर काम करने की शिकायत डीएम तक पहुंची थी। डीएम ने एसडीएम आशुतोष कुमार और जिला क्रीड़ा अधिकारी को संयुक्त रूप से इसकी जांच करने का निर्देश दिया।
दोपहर में दोनों अधिकारी पहले मेडिकल कॉलेज पहुंचे। एसएनसीयू वार्ड के अलावा इमरजेंसी में पहुंचकर जांच किया, वहां मौजूद लोगों के बारे में जानकारी लेने के बाद वार्ड में दाखिल होने वाले मरीज या उसके साथ के लोगों से जुड़ी जानकारी गार्डों से लिया।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरा चल रहा है या नहीं इसकी भी जांच की। इसके बाद टीम एआरटीओ कार्यालय पर पहुंची, जहां मौजूद लोगों से पूछताछ किया, इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे की जांच कर जिम्मेदारों को निर्देश दिया कि किसी भी कीमत पर दलालों की सक्रियता नहीं दिखनी चाहिए। एसडीएम आशुतोष कुमार ने बताया कि दोनों जगह दलालों की सक्रियता की शिकायत मिली है। इसकी जांच किया गया, लेकिन कोई मिला नहीं। जिम्मेदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें