हाटा। नगर पालिका के पगरा गांव के सामने हाईवे पर जाम लगाने के मामले में 40 लोगों पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस की कार्रवाई के बाद सड़क जाम करने वालों की बेचैनी बढ़ गई है। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहंचाने की गंभीर धारा लगी है। वहीं पीड़ित की तहरीर पर पुलिस की ओर से अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
हाटा नगर पलिका के वार्ड संख्या आठ कालिका राव नगर पगरा में गोरखपुर जिले के रहने वाले सुग्रीव चौहान की ससुराल है। वह वहीं रहता था। बुधवार की शाम को वह अपनी कथित प्रेमिका से मिलने गया हुआ था। जिसके वह घायल हालत में मिला था। लोग उसे लेकर हाटा सरकारी अस्पताल पहुंचे ही थे कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेज दिया था।
बृहस्पतिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव दाह संस्कार के लिए आ रहा था तो परिवार के मृतक के भाई और मोहल्ले के लोगों ने शव का दाह संस्कार करने से इंकार दिया और हाईवे को जाम कर दिया। इसमे वहा काफी लंबी लाइन लग गई। देर रात को पुलिस ने कोतवाल राम सहाय चौहान की तहरीर पर धर्मेंद्र चौहान, अनिल चौहान, जोगी, भोलू, प्रदुम्मन, नितीन, रामा, शंभू, उर्मिला, रीता के अलावा 30 अज्ञात महिला पुरुष के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।