फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kushinagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करेंगे पदाधिकारी

Sun, 23 Aug 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। भाजपा कार्यकर्ताओं की समस्याओं का निस्तारण के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। पदाधिकारी अलग-अलग तिथियों में कार्यालय में उपस्थित होकर पार्टी कार्यकर्ताओं की शिकायतें सुनकर उसका त्वरित निस्तारण करेंगे।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय के हवाले से जिला कार्यालय मंत्री सुदर्शन पाल ने बताया कि पार्टी जिला कार्यालय रविंद्रनगर में प्रतिदिन आने वाले कार्यकर्ताओं एवं जनपद वासियों की समस्याओं के निस्तारण एवं पार्टी के समय-समय पर नियमित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा, सहयोग आदि कार्यों के लिए सप्ताह के सभी सातों दिन सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक पदाधिकारियों की बैठने के लिए समय सारणी जारी की गई है। नामित पदाधिकारी समय सारणी के अनुसार कार्यालय पर प्रतिदिन आने वाले पार्टी कार्यकर्ता और लोगों की शिकायतें सुनकर उसका निस्तारण करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें