सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट
बरवा रतनपुर गांव के तीन युवक हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा (कुशीनगर)। एक धर्म विशेष से ताल्लुक रखने युवाओं ने धमकी भरा पोस्ट सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने युवकों को हिरासत में ले लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
खड्डा थानाक्षेत्र के बरवा रतनपुर गांव के तीन युवकों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट अपलोड करते हुए प्रशासन को चेतावनी दी। इसकी जानकारी होने पर लोगों में नाराजगी बढ़ गई है। इस पोस्ट के बारे में जानकारी लोगों ने पुलिस को दी। पुलिस हरकत में आई और गांव के एक युवक को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने के बाद उसे छोड़ दिया। पुन: दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। बताते चले की पूर्व में भी इस गांव में दोनों वर्गों में विवाद होता रहा है। इसे देखते हुए पुलिस काफी सतर्कता बरत रही है। इस संबंध में सीओ खड्डा शिवाजी सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ने वाला पोस्ट अपलोड करने वाले तत्वों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी को भी इस तरह के भड़काऊ पोस्ट करने की इजाजत नहीं है।